पिपरिया के खेत में मिला वृद्ध का शव

  • ग्राम पिपरिया के खेत में मिला वृद्ध का शव
  • स्वयं के खेत में मृत अवस्था में मिला परिजनों को

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया के खेत में एक वृद्ध का शव मिला। इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमकार प्रसाद झरिया पिता हेत राम झरिया 60 वर्ष जो की मजदूरी का काम करता था।

बताया गया कि ओमकार शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे अपने खेत जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन रात तक ओमकार घर नहीं पहुंचा। शनिवार को परिजन ने ओमकार की तलाश शुरू की। जब शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे उनके परिजन खेत आकर देखा तो पता चला कि ओमकार अपने ही खेत पर मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी जानकारी तत्काल परिजनों ने निवास पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही निवास पुलिस से एएसआई अरुण अहिरवार, आरक्षक स्वरूप वरकड़े मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर घटना की जांच शुरू कर दी हैं।

रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles