परवा में लोगों ने लिया पिकनिक आनंद

  • परवा में लोगों ने लिया पिकनिक आनंद, सहस्त्रधारा में लगा हुजूम
  • दीपावली के दूसरे दिन चला पिकनिक का दौर, वर्ष भर लोग करते है परवा का इंतजार

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली पर्व के दूसरे दिन पूरा शहर लगभग बंद रहा। अधिकांश दुकानें बंद रही। लोगों ने इस दिन घर में रहकर या सैर सपाटा, पिकनिक पर जाकर छुट्टी मनाई। दीवाली के दूसरे दिन शहर की सड़के सूनी सूनी दिखाई दी। सारे प्रतिष्ठान, दुकान बंद रहे। शहर की सड़कों में जो लोग दिखे उनमें से अनेक लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। अवकाश के चलते लोगों ने छुट्टि का भरपूर आनंद उठाया। साल भर बाद कामकाज ना करने वाले प्राईवेट, सरकारी नौकरी के बाद अपने घर लौटे लोगों ने संगी साथियों परिजनों के साथ पिकनिक स्पाट पर गए। जहां खूब मस्ती की। वहीं लोगों ने पिकनिक स्पॉट में घर से बने मिष्ठान, भोजन लेकर पहुंचे तो कुछ लोगों ने नर्मदा नदी किनारे ही भोजन बनाकर अपने परिजनों के साथ आनंद उठा।

जानकारी अनुसार शहर के नजदीक पिकनिक स्पाट सहस्त्रधारा में लोगों की भीड़ रही। नर्मदा तट के दोनों ओर सहस्त्रधारा में लोगों की भीड़ बनी रही। लोगों ने नर्मदा में स्नान किया। चट्टानों में बैठकर लोग सूर्य देव की किरणों का आनंद लेते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने देवनाला, जोगनझुर्री, सिद्धघाट, झिरिया सुघरिया के मनोरम क्षेत्र में पिकनिक का आनंद उठाया। वहीं जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूरजकुण्ड में भी लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।

बताया गया कि परवा के दिन लोगों ने कान्हा किसली घूमकर भी प्राकृतिक के मनोरम दृश्य का आनंद लिया। वैसे भी जिले के आसपास प्राकृतिक मनोहारी छटा बिखरी पड़ी है। सहस्त्रधारा में बने टॉवर में खड़े होकर पर्यटकों ने सहस्त्रधारा के सौंदर्य को निहारा। जिसका आनंद लोगों ने भरपूर लिया। साल भर लोगों को परवा का इंतजार रहता है। जहां लोग खुलकर मौज मस्ती करते है।

पर्यटन स्थल व नौका बिहार का लिया आनंद 

दीवाली के दूसरे दिन लोग छुट्टी का पूरा आनंद लेते है। साल के कुछ दिन ही लोगों को अपनों के साथ समय बीताने के लिए समय मिलता है। दीवाली के दूसरे दिन लोगों का हुजूम पर्यटन स्थल और मॉं नर्मदा का मनोहारी दृश्य देखने पहुंचे। इसकी के साथ ही लोग नर्मदा नदी में नौका बिहार का भी आनंद लिये। जिला मुख्यालय के नजदीकी पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में लोगों की हुजूम दीवाली के दूसरे दिन लगा रहा। देर शाम तक लोग सहस्त्रधारा में काली चट्टानों के बीच माँ नर्मदा की गिरती धारा के मनमोह सौंदर्य को निहारते देखते गए। इसी बीच लोगों ने नाव से सहस्त्रधारा के सौंदर्य का खूब आनंद उठाया।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles