रोशनी से जगमगाया शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

  • रोशनी से जगमगाया शहर
  • जमकर हुई आतिशबाजी
  • आज होगी गोर्वधनपूजा
  • भाई दूज से शुरू होगा मड़ई मेले का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली पर्व का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। अमावस्य की रात दीप पर्व पर दीपक एवं पटाखों की रोशनी से अंधकार दूर हो गया। आकाश में रोशनी युक्त पटाखों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही। पर्व पर घर, प्रतिष्ठानों में शुभ मुर्हुत पर गणेश एवं लक्ष्मी पूजन किया गया। जिसके बाद पटाखे फूटने का दौर प्रारंभ हुआ।

घरों प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन करने के बाद बच्चों के साथ ही नौजवानों बड़ो ने भी जमकर पटाखे छोड़ आतिशबाजी की। देर रात तक पटाखें की गूंज सुनाई दी। आसमान में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। दीपावली पर्व पर घर-घर में लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां उकेरकर दीप जलाए।

आकर्षक रोशनी से सराबोर रहा शहर 

अब परांपरागत मिट्टी के दीपक का प्रचलन कम होता जा रहा है। घर एवं प्रतिष्ठानों में पूजन एवं परांपरा को निभाते हुए मिट्टी के दीपक तो रोशन किए लेकिन अब विद्युत रोशनी का जमाना है। चायनीज झालर से विद्युत रोशनी से पूरा शहर जगमगाता रहा।

बच्चे, बड़ों सभी में उत्साह

दीपावली पर्व में सभी में उत्साह देखा गया। घर परिवार में लोगें ने मिलकर पर्व उत्साह के साथ मनाया। परिवार सहित लोगों ने पटाखें फोड़े।

प्रतिष्ठानों में पूजन के बाद नए खाता प्रारंभ 

दीपावली पर्व व्यवसाय जगत के लिए भी खास होता है। पुराने खाता बही बंद कर नए खाते बही चालू किए जाते है। पूजन पाठ के बाद नए खातों का आगाज हुआ।

खूब बिके केले के मंडप 

दीपावली में प्रतिष्ठानों में साज सज्जा की गई थी। दुकानों को सजाया गया था। पूजन के लिए केले के मंडप बिकने आए। जिन्हें प्रतिष्ठानों में सामने लगाया गया।

घरों में बनाई गई आकर्षक रंगोली 

घर घर में दीपावली के दिन महिलाएं, युवतियां, बच्चे सुबह का काम काज जल्दी जल्दी करके अपने आंगन को माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए विभिन्न रंगो से आकर्षक एवं सुंदर रंगोलियां बनाई। जिससे घरों की रोनक में चार चांद लगा दिए।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles