7 नबंवर से रपटा घाट में श्री विष्णु पुराण

  • प्रतिवर्ष कार्तिक माह में होता श्री विष्णु पुराण
  • रपटा घाट में श्री विष्णु पुराण के हो जाएंगे 24 वर्ष पूर्ण
  • 7 से 15 नबंवर तक चलेगा श्री विष्णु पुराण

मंडला महावीर न्यूज 29. कार्तिक माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। इस महीने में पवित्र नदी में स्नान दान तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। कई साधक भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्ति के लिए कार्तिक माह में प्रतिदिन स्नान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के बाद कार्तिक मास की शुरुआत हो जाती है। यह महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना भी माना जाता है, इसलिए यह माह विष्णु जी की आराधना के लिए समर्पित है। इसके साथ ही इस माह को तप और व्रत का माह भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा की समाप्ति के साथ ही कार्तिक माह का शुभारंभ हो जाता है, इस वर्ष कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर से हुई, जिसका समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन 15 नवंबर को होगा।

पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह में भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में निवास करते हैं। ऐसे में कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी पाप धुल जाते हैं।

07 नबंवर से प्रारंभ श्री विष्णु पुराण 


बताया गया कि कार्तिक माह में प्रतिवर्ष जिला मुख्यालय स्थित माँ नर्मदा के रपटा घाट में प्रतिवर्ष विष्णु पुराण का आयोजन किया जाता है। विगत 24 वर्ष से यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष कार्तिक माह में किया जा रहा है। इस वर्ष भी 07 से 15 नबंवर तक श्री विष्णु पुराण का आयोजन किया गया है। पुराण का वाचन भागवत भूषण विजयानंद शास्त्री द्वारा किया जाएगा। जिलेवासियो से आग्रह किया गया है कि श्री विष्णु पुराण में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles