गतिविधि के माध्यम से किशोर, किशोरियों को कर रहे जागरूक

  • गतिविधि के माध्यम से किशोर, किशोरियों को कर रहे जागरूक
  • खेल-खेल में साथिया दे रहे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और सकल प्रजनन दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम वर्ष 2014 से चलाया जा रहा है। जिले में आरकेएसके कार्यक्रम वर्ष 2016 से संचालित है। सीएमएचओ डॉ.केसी सरोते के निर्देशन में जिला समन्वयक हेंमत रेंहगडाले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले नौ विकासखंडों में क्रियान्वित है। कार्यक्रम संस्था के प्रशिक्षित परामर्शदाता और प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम के किशोर, किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे है। जिससे किशोर, किशोरी अपनी समस्यायें खुलकर अपने साथिया और प्रशिक्षक से साझा कर उसका निदान कर सके।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नारायणगंज के ग्राम चिरईडोंगरी और सहजनी में किशोर, किशोरियों के साथ स्वास्थ्य संबंधि चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर, साथिया और आशा कार्यकर्ता मौजूद रही। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ग्राम स्तर पर दो-दो साथिया बनाए गए है, जो ग्राम के 10 से 19 वर्ष के किशोर, किशोरियों के साथ गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा करके उनकी समस्या का निदान करते है।

मास्टर ट्रेनर इंद्रा और कमलेश पावले ने बताया कि आयोजित किशोर, किशोरियों की बैठक में पियर एजुकेटर ने अपनी उम्र के 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियो को स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन, कौशल, कैरियर संबंधी परामर्श एवं जानकारी खेल-खेल में प्रदान की। चर्चा के दौरान पोषण एवं उमंग हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई एवं चैट बोर्ड के बारे में बताया गया।

साथिया श्रुति खंपरिया और भुवनेश्वर बैरागी ने किशोर, किशोरियों को कार्यक्रम के तीन उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाना, शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और सकल प्रजनन दर को कम करने की जानकारी प्रदान की। इसके साथ इन उद्देश्यों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के 6 घटक पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी बीमारी, मादक पदार्थों का दुरूपयोग, चोट हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य के विषय में बताया। उन्होंने ग्राम के किशोर, किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की समझाईश दी।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles