-
ग्राम की आय और स्वाबलंबी आदर्श ग्राम बनाने पर चर्चा
-
पेसा एक्ट ग्राम सभा में खान एवं खनिज पर चर्चा, बनाई गई समितियां
मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम पंचायत बरबसपुर जनपद पंचायत बिछिया में पेसा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पेसा ग्राम सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष कोशलाधीश पन्द्रे को बनाया गया। ग्राम सभा अध्यक्ष की अनुमति से ग्राम सभा प्रारंभ की गई। जिसमें पेसा ब्लॉक समन्वयक सोनू लाल मरावी द्वारा पेसा कानून के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें परंपरिक ग्राम सभा, ग्राम सभा के अधिकार व जंगल, जल, जमीन, संस्कृति व रूढि़ रीति रिवाज परंपराओ को संरक्षण करने का अधिकार, श्रम शक्ति का अधिकार के विषय में बताया गया।
बताया गया कि पेसा ग्राम सभा में विशेष रूप से खान एवं खनिज पर विस्तार से चर्चा की गई। पेसा ग्राम सभा अंतर्गत समितियां बनाई गई है। जिसमें शांति एवं विवाद निवारण समिति, तदर्थ समिति, मादक पदार्थ नियंत्रण समिति, मातृ सहयोगनी समिति, खान एवं खनिज समिति, तेंदू पत्ता संग्रहण समिति आदि समितियां बनाई गई। इसके साथ ही जिला समन्वयक सोमेंद्र कुशराम ने समितियों के कार्यो पर चर्चा की। इसके साथ ही ग्राम की आय कैसे बढ़े व स्वाबलंबी आदर्श ग्राम कैसे होगा। इस पर विस्तार से बताया गया।
आयोजित पेसा ग्राम सभा बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, सरपंच गोलू राम मरावी, जिला समन्वयक पेसा सोमेंद्र कुशराम, प्रतीक उइके ग्राम पंचायत सचिव चंद्रकांत जंघेला, ग्राम रोजगार सहायक शिखा झारिया, ग्राम सभा पेसा मोबिलाईजर बिंदुश्री आर्मो, रामकुमार तेकाम, कोदू लाल परते, राजा राम यादव, मणि शंकर सिरसाम, ओम प्रकश झरिया, रामशंकर झरिया, निरंदा तेकाम, मीना तेकाम, सुखवती परते, फूलवती मरावी, शशि झारिया, राशि झरिया, ग्राम के पटवारी समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे।