कोहरे की धुंध शुरू, अब न्यूनतम तापमान होगा कम

  • कोहरे की धुंध शुरू, अब न्यूनतम तापमान होगा कम
  • सुबह व शाम बढ़ी ठंड, जिले का प्राकृति सौंदर्य देखने बढऩे लगी पर्यटकों की संख्या

मंडला महावीर न्यूज 29. अक्टूबर माह का दूसरा पखवाड़ा समाप्त होने एक सप्ताह शेष है, जैसे जैसे अक्टूबर माह समाप्ति की ओर है, धीरे-धीरे सर्दी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोग गरम कपड़े की तैयारी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे ठंड अब लोगों सताना शुरू कर दी है। वहीं कोहरे ने भी सड़कों को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। जिले में पिछले दो तीन दिनों से सुबह कोहरा दिखना शुरू हो गया है। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी होने लगी है। हेड लाइट जलाकर वाहन सड़कों पर गुजरे। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। वहीं दो दिनों से न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच स्थिर है। लोग गर्म कपड़ों की तैयारी में जुट गए है। बदलते मौसम से गर्म कपड़ों का कारोबार भी शुरू होने तैयार है।

जानकारी अनुसार नवबंर माह शुरू होने में एक सप्ताह का समय शेष बचा है, वहीं अक्टूबर माह समाप्त होने वाला है। लोग दीवाली की तैयारी में लगे हुए है। दीवाली से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है। अक्टूबर माह के अंतिम पखवाड़े में ही सुबह-शाम का मौसम ठंडा होने लगा था। विगत दो दिनों से अलसुबह कोहरे की धुंध दिखाई दे रही है और ठंड का एहसास भी पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ गया है। ठंड के सीजन का शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। वाहन चालकों की हेड लाइट सुबह 7 बजे भी जलती दिखाई दी। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छटना शुरू हुआ और सूर्य देव अपनी प्रचंड किरणों के साथ उपस्थित दर्ज कराई। शाम को सूरज ढलने पर मौसम में फिर से थोड़ी ठंडक हो गई। अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

दीपावली पर्व में अभी एक सप्ताह बाकी है, दीवाली के बाद से ही ठंड अपना जलवा बिखेरती है। विगत एक पखवाड़े से न्यूनतम तापमान में हलचल देखी जा रही है। कभी तापमान कम हो रहा है, तो कभी बढ़ रहा है। जिससे दिन में गर्मी और उमस का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालाकि सुबह शाम गुलाबी ठंड ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अब कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे के साथ ही गुलाबी ठंड का एहसास शुरू चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भी अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। जिससे सर्दी का असर और तेज होगा। अब घरों में पंखों की गति भी धीमी होनी शुरू हो चुकी है तो वहीं रात को लोगों ने छतों पर सोना छोड़ दिया है। लोगों ने रजाई, कंबल और गर्म कपड़े निकाल लिए है।

अब न्यूनतम तापमान होगा कम 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे आगामी दिनों में सर्दी का असर तेज हो जाएगा। गुलाबी ठंड का असर खत्म होकर तेज ठंड का असर शुरू हो जाएगा। नवंबर के पहले पखवाड़े में सर्दी का असर तेज होने की संभावना है। वर्तमान में सुबह व शाम गुलाबी ठंड बढ़ चुकी है।

पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है जिले की प्राकृति 

जिले में ठंड अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आमद भी बढऩे लगी है। पर्यटक जिले के प्राकृति सौंदर्य का लुफ्त उठाने आने लगे है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ही गुलाबी ठंड का असर बढऩा शुरू हो गया था, जिससे पर्यटन के लिहाज के बेहद बढिय़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही आगामी दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है, जिससे जिले के पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या बढ़ जाएगी। बता दे कि सर्दी के सीजन में सुप्रस्द्धि कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों की अच्छी खासी संख्या रहती है। यहां पर्यटक वन्य प्राणियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में आते है। यहां वन्यप्राणियों के साथ यहां का प्राकृति सौंर्दय भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

बताया गया कि एक वीडियो कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा क्षेत्र में बाघ और बाघिन का सामने आया है। जियमें कान्हा की प्रसिद्ध बाघिन मोहनी टी 139 और बाघ जूनियर बजरंग टी 118 कान्हा के मैदान में घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जूनियर बजरंग मोहनी को रिझाने का प्रयास कर रहा है। पर्यटकों ने बाघ-बाघिन के इस खूबसूरत नजारे को अपने कमरे में कैद किया है, जो कि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles