माँ खैरावाली मंदिर के 31 वर्ष पूर्ण

  • माँ खैरावाली मंदिर के 31 वर्ष पूर्ण
  • भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है माता खैरमाई

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में माता खैरमाई का प्रसिद्ध दरबार है। यहां विराजी मां खैरावाली भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। माता खैरावाली मंदिर दरबार के 20 अक्टूबर को 31 वर्ष पूर्ण हो गए है। खैरमाई मंदिर का 31 वां स्थापना दिवस भक्तों ने भव्यता के साथ मनाया। स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में भक्तों का तांता खैरमाई माता मंदिर में लगा रहा।

खैरमाई सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने बताया कि पहले यहां पर छोटा मंदिर हुआ करता था। यहां पहले एक पत्थर की मूर्ति थी एवं एक नीम का पेड़ भी था। उस समय मंदिर जर्जर हो चुका था। भक्तों और स्थानीय जनों के सहयोग से खैरमाई मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया। भक्तों का सहयोग मिलता गया और मंदिर एक नए स्वरूप में बदल गया।

20 अक्टूबर 1993 को खैरमाई मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हुआ और भव्य मंदिर के साथ मूर्ति स्थापना की गई। 20 अक्टूबर 1993 से प्रतिवर्ष स्थापना समारोह मनाया जाता है। बस स्टेंड में स्थापित माता खैरमाई का मंदिर भी चारो ओर विख्यात है। यहां भी लोग दूर दूर से माता के दर्शन और मनोकामना लेकर आते है। यहां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles