- गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
- मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर बिछिया पुलिस की कार्रवाई
मंडला महावीर न्यूज 29. अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री व कब्जे में रखने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही करने मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया धर्मेंद्र सिंह धुर्वे द्वारा मुखबिर की सूचना पर बताए हुए स्थान में उप निरीक्षक प्रवीण मालवी, आरक्षक अरविंद बर्मन, हेमंत शिव, महिला अरक्षक सुलोचना सरोती को मौके पर कार्यवाही के लिए रवाना किया गया।
मुखबिर के बताए हुलिया की महिला से पूछताछ करने पर अपना नाम मनोरमा झारिया पति शिवप्रसाद झारिया जंतीपुर बिछिया की रहने वाली बताई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.874 किलो ग्राम मिलने पर मौके पर जप्त किया गया। महिला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बिछिया थाना में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मादक पदार्थ प्राप्त करने के स्रोतों के संबंध एवं मामले की विवेचना जारी है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी बिछिया धर्मेंद्र सिंह धुर्वे, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, आरक्षक अरविंद बर्मन, हेमंत शिव, महिला आरक्षक सुलोचना, सरोती, प्रधान आरक्षक गणेश मरावी, आरक्षक संजय कटरे, रजनीकांत चालक आरक्षक धनेश मरावी का सहयोग रहा।