51 शक्तिपीठ माता रानी को दी नम आंखों से दी विदाई

  • 51 शक्तिपीठ मातारानी को दी नम आंखों से दी विदाई
  • भव्यता से निकला खैरी में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा और काली माता का विसर्जन चल समारोह

मंडला महावीर न्यूज 29. शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर में स्थापित दुर्गा व काली प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह के साथ विसर्जन किया गया। दिन से आसपास गांव से लोगों का जुटना शुरू हो गया। बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुति देखने, बैंड बाजे, डीजे की धून का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चल समारोह में कुछ झूमते गाते तो कुछ लोगों ने नम आंखो से माता रानी को विदाई दी।

बुधवार देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु देर रात तक विसर्जन के लिए निकाली जा रही प्रतिमाओं के दर्शन करते रहे और चल समारोह में शामिल झांकियों का भी भरपूर आनंद उठाया। शनिवार की अल सुबह तक प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। विसर्जन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के कारण शहर के हर मार्ग में शाम से रात तक जाम की स्थिति देखने को मिली।

केरल की झांकी ने मोहा मन

श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी के द्वारा स्थापित 51 शक्तिपीठ मातारानी का विसर्जन चल समारोह शरद पूर्णिमा के दिन भव्यता से निकाला गया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विसर्जन चल समारोह में केरल की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं ब्रॉस बैंड के साथ लेजर सॉउड सिस्टम ने धार्मिक संगीतमय मनमोहक गानों ने धर्मप्रेमियों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। मथुरा वृंदावन से आए आचार्यो ने विशेष हवन यज्ञ शोभायात्रा के दौरान किया।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। जानकारी के अनुसार मां दुर्गा के 53 वें स्थापना वर्ष को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति ने आयोजन किए। 51 शक्तिपीठ की प्रतिमाएं स्थापित की। इसी तरह अन्य प्रतिमा भी झाकिंयों और साउंड सिस्टम के साथ शोभायात्रा में शामिल रहीं। बाहर से पहुंचे कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles