- आज होगा मंडी की महारानी और 51 शक्तिपीठ का भव्य विसर्जन
- नगर में जगह जगह होगा स्वागत
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में एक भव्य कार्यक्र्रम मंडी की महारानी का भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक विसर्जन समारोह 16 अक्टूबर बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और जिले के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां और संगीत शो होंगे जो जिलेवासियों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगे। महाकौशल क्षेत्र का सुप्रसिद्ध ब्रास बैंड कार्यक्रम में विशेष धुनें बजाएगा, जो पूरे माहौल को संगीत के रंग में रंग देंगे। इसके अलावा, साउंड शो, इवेंट शो और स्मोक शो जैसी विशेष प्रस्तुतियां भी दर्शकों के मनोरंजन का हिस्सा बनेंगी।
इस समारोह में देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी विसर्जन समारोह की सबसे बड़ी खासियत प्रसिद्ध डीजे, डीजे ऋषभ का म्यूजिक शो है जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करेगा। इसके साथ यह ही मध्य भारत का प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की दुर्ग का शुभम डीजे धमाल और कर्नाटक का सुप्रसिद्ध बाउली डांस भी भी दर्शकों के बीच उत्साह भरने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा श्रीराधा कृष्णा कीर्तन मंडली जो स्कान टेम्पिल कार्यक्रम न केवल धार्मिक उत्सव भावनाओं को जाग्रत करेगा, बल्कि जिले के लोगों को एक साथ लाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
51 शक्तिपीठ का भव्य विसर्जन चल समारोह आज
- नगर में जगह जगह होगा स्वागत
श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी के द्वारा स्थापित 51 शक्तिपीठ का विसर्जन चल समारोह आज भव्यता से निकाला जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विसर्जन चल समारोह में केरल की झांकी दिखाई देगी तो वहीं ब्रॉस बैंड के साथ महाराज लेजर सॉउड सिस्टम व मथुरा वृंदावन से आए आचार्यो के द्वारा विशेष हवन यज्ञ किया जाएगा। पूरे मार्ग में माता रानी का सप्तसती हवन होगा जिसमें जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी रावत ने बताया कि विसर्जन चल समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।
51 शक्तिपीठ मातारानी को सज्जायेंमान वाहनों में स्थापित करके नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा। मातारानी का जगह-जगह स्वागत होगा। कार्यकर्ता नीतेश पटेल ने बताया कि मां दुर्गा के 53 वें स्थापना वर्ष को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति द्वारा अनेक भव्य आयोजन किए गए थे। नवरात्र में प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम हुए जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। यहां नवरात्रि के प्रथम दिवस पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच घटस्थापना कर देवी माता का आव्हान किया गया था।