- संस्था, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने में दिया बल
- सीनियर छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्राओं का किया स्वागत
मंडला महावीर न्यूज 29. केबिनेट मंत्री संपतिया उइके के मुख्य आथित्य में पालीटेक्निक महाविद्यालय में सीनियर छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कुछ ही समय में संपूर्ण रामलीला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी डांस, नवरात्रि देवी डांस, लोकल डांस, बॉलीवुड डांस, गरबा डांस आदि अनेक प्रस्तुतियां पेश की गई। सभी ब्रांच की जूनियर छात्राओं ने अपना परिचय देकर भविष्य के सपनो को सभी में बताया तथा अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया।
केबिनेट मंत्री ने सभी छात्राओं और स्टाफ के सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी। बताया गया कि मंडला पॉलीटेक्निक में इस सत्र के लिए सौ प्रतिशत एडमिशन हुए जो किसी पॉलीटेक्निक में नहीं हुए, साथ ही 100 प्रतिशत रिजल्ट आया है, सभी छात्रा फस्र्ट डिवीजन में पास हुई है। 42 छात्राएं आनर्स में आई है। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधि विनय मिश्रा ने संबोधित करते हुए सभी छात्राओं को इस योजना का समुचित लाभ लेकर संस्था, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने पर बल दिया।
प्राचार्य ने 18 वर्षों के कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय विकास तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्राओं को लक्ष्य आधारित पढऩे पर मार्गदर्शन दिया। व्याख्याता अरविंद गुप्ता ने छात्राओं को समय प्रबंधन के उदाहरण देकर लगन से पढ़ाई करने का मंत्र दिया।