भाजपा संगठन ओर सरकार की नीतियों से देश प्रगति पथ की ओर अग्रसर

  • भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ रही है-नरेंद्र राजपूत
  • भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित
  • भाजपा संगठन ओर सरकार की नीतियों से देश प्रगति पथ की ओर अग्रसर

मंडला महावीर न्यूज 29. भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा की सक्रिय सदस्यता व प्राथमिक सदस्यता का कार्य भाजपा की संगठन संरचना व्यवस्था है, सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव के साथ कार्य किया निश्चित रूप से समाज का हर वर्ग पार्टी के साथ जुडऩा चाहता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण के कारण ही हम लक्ष्य तक पहुंच सके, उन्होंने जनता जनार्दन का भी अभिवादन किया। जिन्होंने भाजपा की बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

श्री राजपूत ने कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में सदस्यता अभियान का चरण बद्ध तरीके से समय सीमा में लक्ष्य को पूरा किया गया, जिसमें सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा जनप्रतिनिधि बूथ तक के पदाधिकारी ने बढ़कर अपना योगदान दिया, यही वजह है कि जिले में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ी है इससे साबित होता है कि जिले में भाजपा की टीम मतदान केंद्र तक मजबूती के साथ सक्रिय होकर मिशन को पूरा करने में सतत क्रियाशील है।

उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि निरंतर सदस्यता अभियान में भागीदारी से सक्रिय सदस्यता में जिले का ग्राफ आगे बढऩे वाला है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन और हमारे संगठन शिल्पियों के द्वारा जो मार्गदर्शन दिया गया है उसमें चलकर हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या का लक्ष्य को आगे ले जायेंगे। आज भी कार्यकर्ता निरंतर सभी वर्गो के बीच पहुंचकर संगठन विस्तार की भूमिका निभा रहे हैं,आज जिले का भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के विचारों ओर सरकार की नीतियों को लेकर समाज के सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाने में लगा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान की आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में तय किए गए कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी उमेश ठाकुर पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, जिला महामंत्री भगवती श्रीधर, संतोष रजक अंजनी तिवारी सुरेंद्र दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles