- दो आरोपियों के कब्जे से आठ किलो गांजा जब्त
- घेराबंदी करके पकड़े आरोपियों को, एक लाख का मशरूखा जब्त
मंडला महावीर न्यूज 29. अवैध मादक पदार्थ के परिवहन विक्रय व इसके उपयोग पर रोक लगाने मंडला पुलिस सख्त है। इस पर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किये है। जिसके लिए मंडला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ के क्रय, विक्रय पर कार्रवाई कर रही है। विगत दिवस भी मुखबिर की सूचना पर थाना नैनपुर पुलिस को गांजा के अवैध परिवहन की सूचना मिली। सूचना के बाद नैनपुर पुलिस ने सिवनी मार्ग पर घेराबंदी कर 02 आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से आठ किलोग्राम गांजा समेत एक लाख रूपए का मशरूखा जब्त किया गया है।
जानकारी अनुसार मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला अमित वर्मा व एसडीओ (पु) नैनपुर नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा ने गांजा तस्कर को पकडऩे टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकडऩे कस्बा नैनपुर सिवनी मार्ग में जनता बूट हाउस के पास घेराबंदी की। जहां आरोपी अवैध रुप से बिक्री करने के लिए रखे अवैध मादक पदार्थ 8 किलोग्राम गांजा एक मोटर साईकिल से गुजर रहे थे। आरोपियो को रोककर पुछताछ की गई।
बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी श्याम किशोर उर्फ नन्ना साहू पिता दादलाल साहू 45 साल, हरिलाल साहू पिता रमेश प्रसाद साहू 40 साल निवासी ग्राम सारसडोली मेंहदवानी जिला डिडौरी से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा थाना मेंहदवानी जिला डिंडौरी से कस्बा नैनपुर में बिक्री करने के लिए लाना बताये। आरोपियों के पास से आठ किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपियों से कुल मशरूखा एक लाख रूपए का जब्त किया गया है। आरोपियों का यह अपराध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों के सबंध में विवेचना जारी रखते हुये दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नैनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विवेचना जारी है।