- नशा से व्यक्ति की सोचने, समझने की शक्ति होती है क्षीण
- आगाज नवयुवक संस्थान व जन अभियान परिषद का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम
- नशा मुक्ति अभियान के साथ एक पेड़ माँ के नाम किया पौधारोपण
मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम पंचायत चटुआमार में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्यप्रभाव और नशे से परिवार एवं समाज में पडऩे वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, नशा करने से व्यक्ति की सोचने, समझने की शक्ति क्षीड़ हो जाती है।
जागरूकता कार्यक्रम में नशा को रोकने में घर की महिलाओ की भूमिका कैसे महत्वपूर्ण हो सकती है इसके विषय में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को बताया कि परिवार में अच्छे वातावरण का निर्माण करना, बच्चों में शिक्षा का विकास कर सही गलत की जानकारी देने में महिलाओ का वर्तमान समय में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जागरूकता गीत के माध्यम से नशा से मुक्त रहने की जानकारी दी गई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।
जागरूकता कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। बताया गया कि पौधारोपण करने का मतलब यह है कि इस धरा को हरा भरा किया जा सके। जिससे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध और स्वच्छ वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक संतोष झरिया, आगाज संस्था अध्यक्ष संतोष रजक, परामर्शदाता आशीष नामदेव एवं एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राएं एवं ग्राम के नागरिक मौजूद रहे।