ग्राम खैरी में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हवन पूजन

  • नारायणगंज के ग्राम खैरी में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हवन पूजन
  • दिन भर चलता रहा कन्या भोज का दौर

मंडला महावीर न्यूज 29.  नारायणगंज के ग्राम खैरी के देवी पंडालों में भक्त पूजा अर्चना करने पहुंचे है। देवी भक्तों का ग्राम खैरी के मंदिरों में दिन भर पूजा अर्चन करने का क्रम चलता रहा।  शुक्रवारको हवन पूजन का क्रम ग्राम खैरी के सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शुरू किया गया। दुर्गा पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा।
नवरात्र की नवमी के दिन ग्राम के अधिकत्तर दुर्गा पंडालों, घरों में कन्या भोजन कराया गया। दुर्गा पंडालों में दर्शन को भक्त उमड़ रहे हैं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग पंडालों में देवीदर्शन के साथ माता के जस, आरती कर रहे हैं।

आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ सजे पंडालों व मॉ दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। चल समारोह के लिए एहतियातन शहर के प्रमुख स्थलों में, घाटों में, सड़कों में पुलिस जवान तैनात रहेंगें। जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके। वहीं मूर्ति विसर्जन के लिये आने वाले भक्तों पर भी नजर रखेंगे।

बताया गया कि नवरात्र के नौ दिनों तक माँ भवानी की भक्ति आराधना की जाती है। माँ दुर्गा का आर्शीवाद लेने नवरात्र में कन्या पूजा का विधान है। नवरात्र का अनुष्ठान कन्या पूजन के साथ ही पूरा होता है। नवरात्र की अष्टमी से कन्या पूजन का दौर शुरू हुआ। घर-घर और देवी पंडालों में नवमीं के दिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया गया। देवी व्रत में कुमारी कन्या पूजन का महत्वपूर्ण महत्व बताया गया है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles