महाकाली के दरबार में उमड़ता है भक्तों का जन सैलाब

  • महाकाली के दरबार में उमड़ता है भक्तों का जन सैलाब
  • आज महाकाली दरबार में होगा भव्य जगराता
  • मूर्ति स्थापना के पहले वैष्णो देवी धाम में किया जाता है आव्हान

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नैनपुर की ग्राम पंचायत पिंडरई में मां आदि शक्ति दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू सब्जी मंडी के मंच में नवरात्रि के नो दिन माता महाकाली की पूजा, अर्चना भव्य रूप में की जाती है। माना जाता है कि माता को स्थापित करने के पूर्व आयोजक समिति सदस्य वैष्णो देवी धाम जाकर माता का आव्हान करके आते है।

बताया गया कि न्यू सब्जी मंडी में स्थापित माँ काली के दरबार में रोज श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। वहीं माता के दरबार में पिंडरई के सेंट ऑन्स स्कूल के लगभग 100 बच्चों द्वारा भव्य गरबे की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने झांकियो का भी प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि माता के दरबार में आज 11 अक्टूबर को नवमी के दिन महाकौशल की सुप्रसिद्ध कलाकार पूजा गोलहनी(भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा) द्वारा जगराते का आयोजन भी सर्व धर्म स्थाई प्रबंधन समिति एवं संचालक मां आदि शक्ति दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा किया गया है।

आज माता महाकाली को 56 भोग अर्पित कर भक्तों में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। स्थाई समिति अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत एवं सरपंच संदीप मरकाम, उपसरपंच जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहां कि आगामी समय में और अति भव्य रूप में महाकाली के दरबार को सजाने के लिए हम सभी संकल्पित है।

रिपोर्ट- शिवम कटारे, पिंडरई


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles