दो बाईक की आमने सामने टक्कर, तीन घायल

  • दो बाईक की आमने सामने टक्कर, तीन घायल
  • नारायणगंज के ग्राम पोतला घाट में हुआ हादसा
  • दो घायल जबलपुर रैफर
  • तेज रफ्तार से वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में सड़क हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। रोजाना कहीं ना कहीं सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। लोग असमय ही लापरवाही के कारण काल के गाल में समा रहे है। यातायात के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे है। तेज रफ्तार में बेलगाम वाहन को दौड़ा रहे है, हेलमेट का भी उपयोग करने से परहेज कर रहे है। जिसके कारण हादसे में गंभीर घायल होने के साथ असमय ही लोगों की मौत हो रही है।

जानकारी अनुसार विकासखंड नारायणगंज क्षेत्र में आए दिन वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसे हो रहे है। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे ग्राम खमरिया निवासी ओमकार यादव पिता मुन्ना लाल यादव 31 वर्ष खमरिया से नारायणगंज किसी काम से जा रहा था, वहीं बृजेश यादव पिता सोनसिंह यादव 18 वर्ष अपनी बहन रोशनी यादव पिता सुरेश यादव 16 वर्ष निवासी बरौंची के साथ नारायणगंज से अपने ग्राम बरौंची लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पोतला के घाट में दोनों बाईक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। वाहन चालक तेज रफ्तार में थे। जिसके कारण हादस भयावह था। दो बाईक में तीन सवार गंभीर घायल हो गए।

बताया गया कि हादसा होते ही वहां से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 और डायल 100 को सूचना दी। लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंचा। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाया गया। हादसे की जानकारी सीएचसी में भी दी गई थी। जहां सीएचसी के गार्ड दुर्गेश सिंगरौरे, ड्रेसर संतलाल अस्पताल गेट पर खड़े थे। जैसे ही घायल पहुंचे, उन्हें उपचार के लिए तत्काल वार्ड में ले जाया गया। जहां घायलों का इनके द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की जानकारी तत्काल सीएचसी के चिकित्सकों को दी गई। जानकारी लगते ही तत्काल डॉ. देशबंधु उइके और डॉ. राकेश बिश्रोई पहुंच गए। चिकित्सकों ने तीनों का घायलों की स्थिति देखी और जांच की। जिसमें ओमकार यादव और रोशन यादव गंभीर स्थिति में थी। हादसे में ओमकार के सीधे पैर दो स्थान पर हड्डी टूट गई। वहीं रोशनी के चेहरे में चोट, बांय कलाई में चोट और सीधे पैर का पंजा बुरी तरह से टूट गया। ओमकार और रोशनी की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। बताया गया कि गंभीर घायल ओमकार यादव को 108 एम्बुलेंस से जबलपुर मेडिकल भेजा गया और रोशन को कुटीर की एम्बुलेंस से आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles