- समाज के आर्थिक असक्षम व्यक्तियों के कौशल विकास पर विचार विमर्श
- अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल का मंडला आगमन
मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर पटेल का अल्प प्रवास पर मंडला आगमन हुआ। इसकी जानकारी जिला अखिल भारतीय युवा महासभा के जिला अध्यक्ष सुभाष कछवाहा को प्राप्त हुई। इसके बाद महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए श्रीराम मंदिर पड़ाव में शाम की आरती के लिए नगर में निवासरत सभी को उपस्थित होने का आह्वान किया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में युवा महासभा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल के साथ प्रदेश महामंत्री महेंद्र वर्मा उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की आरती एवं श्री लव कुश भगवान की भी पूजन अर्चना की गई। आरती के बाद अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला मंडला के पदाधिकारीगण, युवा महासभा के पदाधिकारीगण में संरक्षक रविन्द्र कुशवाहा, श्री राम मंदिर ट्रस्ट सचिव दीपक कछवाहा, जिला महामंत्री संदीप कछवाहा एवं सुनील कछवाहा, जिलामंत्री अरविंद कछवाहा, रमेश कछवाहा, मनोहर कछवाहा, कोषाध्यक्ष मनीष कछवाहा, उपाध्यक्ष सतीश कछवाहा, नितेश कछवाहा, रोहित कछवाहा, संतोष कछवाहा समेत अन्य सदस्यगण की उपस्थिति में समाज के आर्थिक असक्षम व्यक्तियों एवं परिवार के शैक्षणिक एवं कला कौशल विकास के लिए विचार विमर्श भी किया गया।