-
27 सितंबर को मनाया जाएगा साईं जन्मोत्सव
-
निकाली जाएगी शोभा यात्रा
-
मरीजों को किया जाएगा फल वितरण
-
गरीब बच्चों को दिया जाएगी पाठ्य सामग्री
-
किया जाएगा कन्या भोज, महाआरती, प्रसादी वितरण
मंडला महावीर न्यूज 29. माँ नर्मदा तट रपटा घाट में 27 सितंबर को सांई जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 7 बजे नर्मदा पूजन के बाद 8.30 बजे शिरडी वाले साई बाबा का अभिषेक एवं आरती की जाएगी। इसके बाद महाराजपुर स्थित दादा धनीराम आश्रम में पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा दादा धनीराम से शुरू होगी, जो गुरुद्वारा महाराजपुर में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुवाणी समागम होगा। इसके बाद शोभा यात्रा का समापन रपटा घाट में होगा।
सांई जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा के बाद कन्या भोजन और महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम को 4 से शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण मरीजों को किया जाएगा। इसके बाद शाम को 6 बजे गरीब बच्चों को कापी, पुस्तक, पेन वितरित की जाएगी। शाम को ही 7.30 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा। मां नर्मदा एवं साई प्रेमियों से अनुरोध है कि संाई मंदिर आकर दर्शन कर पुण्य लाभ कमाए एवं प्रसादी ग्रहण करें।