- साले ने जीजा की कर दी हत्या
- घरेलू विवाद पर घटना को दिया अंजाम
- डंडे-ईंट व पत्थर से किया हमला
- मोहगांव पुलिस जांच में जुटी
मंडला महावीर न्यूज 29. मोहगांव थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव आवास टोला पर घरेलु विवाद पर साले ने जीजा की हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना के बाद मोहगांव पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव ने अपने जीजा राजू भारतिया के ऊपर- डंडे- ईंट व पत्थर से हमला कर दिया। जिससे राजू भारतीया की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी मोहगांव क्रांति कुमार ब्रम्हे ने अपनी पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए और घटना स्थल पहुँचे मृतक की पत्नी एवं बच्चों ने पुलिस के द्वारा पूछताछ में बताया कि वह राजू भारतीया से प्रेम विवाह किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास राशि स्वीकृत होने पर आरोपी राजेंद्र यादव के मकान के बाजू में मकान निर्माण किया है। शनिवार रात्रि के लगभग 9.30 बजे राजू भारतीया अपने मकान में बैठा था उसी समय आरोपी राजेंद्र यादव विवाद शुरू कर दिया और लकड़ी तथा पत्थर से हमला किया। गंभीर चोटे आने से राजू भारतीया की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।