अंर्तराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज

  • अंर्तराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज
  • अंर्तराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मैंगलुरु कर्नाटक में आयोजित
  • अंर्तराष्ट्रीय कराते में 12 गोल्ड, 07 सिल्वर और 03 ब्रॉज मेडल प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

मंडला महावीर न्यूज 29. अंर्तराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक राज्य के मेंगलुरु शहर के कोर्डेल चर्च में सेल्फ डिफेंस स्कूल ऑफ इंडियन कराते के सफलतम 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत दिवस आयोजित किया गया। जिसमें भारत देश, मलेशिया, लंका, नेपाल के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि यूटी खादर, स्पीकर कर्नाटक गवर्मेंट डॉ. ए सादसनद सेट्टी, प्रेसिडेंट इंडियन कराते मैंगलोर डी वेदव्यास, कामथ कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन के सचिव भरत शर्मा, ईश्वर कटील प्रेसिडेंट इंडियन कराते राजेंद्र सिंह तोमर, इंडियन कराते सचिव का आगमन के साथ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कर्नाटक राज्य की बड़ी राजनैतिक हस्तियों ने भी शिरकत की।

सेल्फ डिफेंस स्कूल ऑफ इंडियन कराते की शाखा के जिला कराते प्रमुख त्रिलोक डोंगरे ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मंडला जिले से 14 सदस्यीय टीम मैनेजर त्रिलोक डोंगरे के साथ मैंगलोर पहुंची। यहां खिलाडिय़ों ने आयोजन के पहले ही दिन से अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। काता, कुमिते कलर बेल्ट के इवेंट में आराधना मिश्रा ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, रितिका मरकाम ने ब्रांज मेडल, गरिमा उइके ने सिल्वर, रचना मिश्रा एक गोल्ड, एक ब्रांज मेडल, दीपाली उइके ने एक गोल्ड एक सिल्वर, लक्ष्मी नंदा ने एक गोल्ड एक सिल्वर, महिमा विश्वकर्मा ने दो गोल्ड, मोहित नंदा ने एक सिल्वर और एक ब्रांज, राजाराम साहू ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, श्रुति दीक्षित ने एक गोल्ड, एक सिल्वर प्राप्त किया।

इसके बाद ब्लैक बेल्ट के इवेंट में दिशा यादव ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार दो गोल्ड मेडल एवं आदित्य धुर्वे ने भी दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में इतिहास के पन्नों में मां भारती का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया। बच्चों को इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश राज्य कराते प्रमुख हंसी राजेंद्र सिंह तोमर, जिला कराते अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, आकाश खत्री, पंकज उसराठे, रामनाथ धुर्वे, गंगाराम, करुणा मर्सकोले एवं जिला कराते परिवार के विशेष सहयोगी शशांक मिश्रा ने खिलाड़ी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles