अ से अक्षर अभियान छोड़ो अंगूठा लगाना गीत का विमोचन

  • अ से अक्षर अभियान छोड़ो अंगूठा लगाना गीत का विमोचन
  • लोक गायक श्याम बैरागी की यह 57 वीं ऑडियो सीडी जारी
  • छोड़ो अंगूठा लगाना का आडियो सीडी का कैबिनेट मंत्री व सांसद ने किया विमोचन

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला प्रशासन मंडला द्वारा जिले भर में साक्षरता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर जिला योजना भवन में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले में साक्षरता के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए तैयार किए गए रथ को रवाना किया। इस अवसर पर श्याम बैरागी द्वारा तैयार एवं स्वर बद्ध किए गया गीत छोड़ो अंगूठा लगाना ऑडियो सीडी का विमोचन कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, फग्गनसिंह कुलस्ते सांसद द्वारा किया गया।

विमोचन कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, शैलेश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, क्षमा सराफ संयुक्त कलेक्टर, रवि सिहाग सहायक कलेक्टर, आकिप खान सहायक कलेक्टर, कपिल तिवारी प्रभारी पर्यटन एवं जिला पुरातत्व विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान सहित अनेक जनप्रतिनिधीगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बताया गया कि जिले के लोक गायक श्याम बैरागी की यह 57 वीं ऑडियो सीडी जारी हुई है। इसके पूर्व 11 अगस्त को श्रवण उत्सव रक्षाबंधन पर्व के तहत मुख्यमंत्री का आगमन बम्हनी बंजर हुआ था जहां पर श्याम बैरागी की 55 वीं ऑडियो गीत राखी पर देखो पधारे मोरे द्वार मुख्यमंत्री भैया रे जारी किया गया था। 01 सितंबर को श्याम बैरागी की 56 वीं ऑडियो सीडी आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का गीत जिले के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने जारी किया था, जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला द्वारा तैयार कराया गया था। सभी गीत मंडला की स्थानीय बोली मंडलाही में तैयार किए गए हैं, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles